झलकियाँ

Sunday, November 14, 2010

सामान्य सभा आयोजित

शाखा की नवम्बर माह की सामान्य सभा अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गयी। सभा का आरम्भ वन्दे मातरम से हुआ। सभा की मुख्य कार्य सूची इस प्रकार रही।
१। टूर को ले जाने पर चर्चा हुई। इस पर बहुत से विचार आये और अंतिम निर्णय के लिए समय ले कर इस विचार को स्थगित कर दिया गया।
२। वस्त्र वितरण प्रकल्प पर अंतिम सहमति बनी। इस के लिए ५ दिसम्बर की तिथि निश्चित की गयी और इस के लिए प्रवीण सिंगला प्रकल्प प्रमुख बने।
३। पिछले वर्ष विस्तार के क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए ६ सदस्यों को प्रान्त का विशेष पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन सदस्यों के नाम हैं- अजय सिंगला, नरेन्द्र चावला, प्रवीण सिंगला, विजय गर्ग, चाँद पहल और संदीप अग्रवाल।
४। क्योंकि इस दिन का महत्त्व श्री जवाहर लाल नेहरु जी के जन्मदिवस के रूप में भी है, इसलिए डॉक्टर मुकेश अग्रवाल न उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।
राष्ट्रगान से सभा को समाप्त घोषित किया गया।

Saturday, September 11, 2010

गुरुवन्दन छात्र अभिनन्दन और संस्कृति मास समापन समारोह

एक माह चल रहे संस्कृति मॉस का समापन कम्युनिटी हाल में आयोजित समापन समारोह में हो गया। इसी अवसर पर गुरुवन्दन छात्र अभिनन्दन का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री सुशिल मित्तल और सम्माननीय अतिथि श्री अजय जी राणा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर के किया गया। जिस के बाद वन्दे मातरम हुआ। कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में श्री के एल चावला जी पधारे।
कार्यक्रम के प्रथम भाग में गुरुवन्दन छात्र अभिनन्दन का कार्यक्रम हुआ। इस में बोर्ड की ८वीं,१०वीं और १२वीं की परीक्षा में खंड में प्रथम और द्वीतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन सेवाएँ देने वाले पांच शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। पुरस्कृत किये जाने वाले शिक्षकों में थे - श्री ओ पी पाल, श्री ॐ प्रकाश, श्री दिनेश रोहिला, श्री रामकुमार और श्रीमती इश्वर देवी। परिषद् के नन्हे से बच्चे किर्तिवर्धन ने गुरुजनों के सम्मान में एक कविता भी प्रस्तुत की।
इस के बाद हुआ संस्कृति मॉस समापन समारोह। सबसे पहले संस्कृति मॉस प्रमुख श्री राजेश गर्ग ने माह की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी प्रकल्प प्रमुखों को पुरस्कृत किया गया।
इस के बाद सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। तत्पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।
कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख रहे श्री अजय सिंगला और श्री नरेन्द्र गुप्ता जी।

Tuesday, September 7, 2010

रास लीला का आयोजन

संस्कृति मास के अंतर्गत किये जाने वाले कार्यक्रमों में शाखा ने ३ से ७ सितम्बर तक श्री कृष्ण रास लीला का आयोजन किया। सनातन धर्म मंदिर में किये गए इस कार्यक्रम के पहले दिन श्री अजय कादियान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे और उन्होंने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विभिन्न दिनों में मथुरा से पधारे पंडित मोती राम और उनके दल ने श्री कृष्ण जनम, पूतना उद्धार, सुदामा मिलन, दही हांड़ी और राजा हरिश्चंद्र वृतांत पर लीला प्रस्तुत की। शहर वासियों ने सभी दिनों को लीला का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के संयोजक रहे संजय जैन, अजय गुप्ता, गुलशन सिंधवानी और दीपक मित्तल।

Sunday, September 5, 2010

वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

शाखा ने पर्यावरण संरक्षण की ज़रुरत को हमेशा की भांति समझ कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सरपंच श्री गोविन्द राणा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे अस्तित्व के लिए बहुत ज़रूरी हैं। शाखा के सभी सदस्यों ने इस विषय पर अपने अपने विचार रखे ।
इस अवसर पर ९ वृक्ष रोपे गए और उनपर वृक्ष संरक्षक भी लगाए गए जो प्रिंट आर्ट के सहयोग से प्राप्त हुए। हुतेश सेठी इस कार्यक्रम के संयोजक रहे।

Thursday, September 2, 2010

जन्माष्टमी पर कृष्ण चित्रण

शाखा द्वारा जन्माष्टमी को भव्य रूप से मनाया गया। मंडी मनीराम में एक कार्यक्रम में कृष्ण लीला प्रस्तुत की गयी। लोगों ने इसे बहुत पसंद किया। श्री कुलदीप राणा, नगर पार्षद, वार्ड नंबर १७, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

तुलसी वितरण किया गया.

हर वर्ष की भांति शाखा ने जन्माष्टमी के अवसर पर तुलसी वितरण किया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के साथ साथ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का एक प्रयास था। कुल १०० पौधे यहाँ पर वितरित किये गए।

Sunday, August 29, 2010

वोयस ऑफ़ घरौंडा का भव्य आयोजन

भारत विकास परिषद् घरौंडा शाखा का नाम पूरे प्रान्त में बड़े कार्यक्रम करने के लिए जाना जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए और प्रान्त की उमीदों पर खरा उतारते हुए शाखा न इस बार एक गायन प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की है। इस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन घरौंडा के रघुराज सिनेमा में संपन्न हुआ। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में हॉल खचाखच भरा रहा। श्रोताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी। सभी ने जी भर कर कार्यक्रम का आनंन्द लिया।
कार्यक्रम में कुल २१ प्रतिभागियों ने फाईनल में स्थान बनाया। इन में से ८ को दोबारा प्रस्तुति के लिए चुना गया। जिन में निर्णायक मंडल ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय का चुनाव किया। निर्णायक मंडल में शामिल थी हरियाणा की यूथ कल्चरल ऑफिसर जसपाल कौर और डॉक्टर किरण कपूर। बड़ी जद्दोजहद के बाद अंततः श्रवंती देवी को प्रथम, कृष्ण पल को द्वितीय और कमल किशोर को तृतीय स्थान का विजेता घोषित किया गया। सभी इस निर्णय से पूर्णतः संतुष्ट थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सोहन लाल गुप्ता, सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी कोंग्रेस रहे। सम्माननीय अतिथि के रूप में श्री आयी एस नरवाल, प्रबंधक ओ बी सी रहे तो कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी प्रांतीय अध्यक्ष श्री के एल चावला ने।



शहर के बहुत से जाने माने गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में पधारे। इनमे डॉक्टर सुरेन्द्र गुप्ता, अनिल गर्ग, एम् से प्रधान आजाद सिंह, संदीप जैन, नरेश चुघ, सतीश बंसल इत्यादि उपस्थित थे। परिषद् की और से सभी सदस्यों न कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।