झलकियाँ

Sunday, September 5, 2010

वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

शाखा ने पर्यावरण संरक्षण की ज़रुरत को हमेशा की भांति समझ कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सरपंच श्री गोविन्द राणा मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे अस्तित्व के लिए बहुत ज़रूरी हैं। शाखा के सभी सदस्यों ने इस विषय पर अपने अपने विचार रखे ।
इस अवसर पर ९ वृक्ष रोपे गए और उनपर वृक्ष संरक्षक भी लगाए गए जो प्रिंट आर्ट के सहयोग से प्राप्त हुए। हुतेश सेठी इस कार्यक्रम के संयोजक रहे।

Thursday, September 2, 2010

जन्माष्टमी पर कृष्ण चित्रण

शाखा द्वारा जन्माष्टमी को भव्य रूप से मनाया गया। मंडी मनीराम में एक कार्यक्रम में कृष्ण लीला प्रस्तुत की गयी। लोगों ने इसे बहुत पसंद किया। श्री कुलदीप राणा, नगर पार्षद, वार्ड नंबर १७, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

तुलसी वितरण किया गया.

हर वर्ष की भांति शाखा ने जन्माष्टमी के अवसर पर तुलसी वितरण किया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम होने के साथ साथ पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का एक प्रयास था। कुल १०० पौधे यहाँ पर वितरित किये गए।

Sunday, August 29, 2010

वोयस ऑफ़ घरौंडा का भव्य आयोजन

भारत विकास परिषद् घरौंडा शाखा का नाम पूरे प्रान्त में बड़े कार्यक्रम करने के लिए जाना जाता है। इसी परंपरा को निभाते हुए और प्रान्त की उमीदों पर खरा उतारते हुए शाखा न इस बार एक गायन प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की है। इस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन घरौंडा के रघुराज सिनेमा में संपन्न हुआ। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में हॉल खचाखच भरा रहा। श्रोताओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आयी। सभी ने जी भर कर कार्यक्रम का आनंन्द लिया।
कार्यक्रम में कुल २१ प्रतिभागियों ने फाईनल में स्थान बनाया। इन में से ८ को दोबारा प्रस्तुति के लिए चुना गया। जिन में निर्णायक मंडल ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय का चुनाव किया। निर्णायक मंडल में शामिल थी हरियाणा की यूथ कल्चरल ऑफिसर जसपाल कौर और डॉक्टर किरण कपूर। बड़ी जद्दोजहद के बाद अंततः श्रवंती देवी को प्रथम, कृष्ण पल को द्वितीय और कमल किशोर को तृतीय स्थान का विजेता घोषित किया गया। सभी इस निर्णय से पूर्णतः संतुष्ट थे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सोहन लाल गुप्ता, सदस्य प्रांतीय कार्यकारिणी कोंग्रेस रहे। सम्माननीय अतिथि के रूप में श्री आयी एस नरवाल, प्रबंधक ओ बी सी रहे तो कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी प्रांतीय अध्यक्ष श्री के एल चावला ने।



शहर के बहुत से जाने माने गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में पधारे। इनमे डॉक्टर सुरेन्द्र गुप्ता, अनिल गर्ग, एम् से प्रधान आजाद सिंह, संदीप जैन, नरेश चुघ, सतीश बंसल इत्यादि उपस्थित थे। परिषद् की और से सभी सदस्यों न कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Saturday, August 28, 2010

वोइस ऑफ़ घरौंडा के ऑडीशन समपन्न

शहर में पहली बार शाखा द्वारा एक गायन प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसी प्रतियोगिता के अंतिम चरण के लिए प्रतियोगियाँ का चयन कृष्ण गार्डेन में किया गया। कुल ४२ प्रतिभागियों में से २१ को अंतिम प्रस्तुति के लिए चुना गया।

Sunday, August 22, 2010

मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

संस्कृती मास के अंतर्गत परिषद् ने मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन सनातन धर्म मंदिर के प्रांगण में किया। इस प्रतियोगिता में कुल १६ प्रतिभागियों ने मेहंदी और १७ प्रतिभागियों ने रंगोली प्रतियोगिता में भाग लिया। यह एक बेहद सफल आयोजन रहा। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका करनाल के लोरियल केंद्र की निदेशक श्रीमती उपमा ने निभायी।
मेहंदी में शिल्पी को प्रथम और हर्ष को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। रंगोली में प्रथम स्थान मिला प्रिया और अनु की जोड़ी को। द्वितीय स्थान पर नैन्सी और हिमांशी रही तो तृतीय स्थान मिला शिल्पा और अन्नू को। सभी विजेताओं और आमंत्रित अतिथियों को पुरस्कृत व् सम्मानित किया गया।

सद्भावना क्रिकेट मैच संपन्न, भाविप ने जीत दर्ज की.

संस्कृति मास के अंतर्गत एक सद्भावना क्रिकेट मैच सेंचुरी स्कूल के मैदान में भारत विकास परिषद् और घरौंडा जूनियर चैम्बर के बीच खेला गया। इस मैच में भारत विकास परिषद् ने ४२ रन से जीत दर्ज की।
भारत विकास परिषद् की टीम के कप्तान धीरज भाटिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित १५ ओवर्स में टीम ने ९४ रन का स्कोर बनाया। जवाब में जूनियर चैम्बर की टीम निर्धारित ओवर्स में ८ विक्केट पर ५२ रन ही बना सकी। भाविप के विकास सिंगला उनके ३९ रन के लिए और जेसी के सतीश बंसल को उनकी ५ विकेट्स के लिए संयुक्त रूप से मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में प्रिंस विर्क पार्षद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता, उपविजेता और मैन ऑफ़ दी मैच का पुरस्कार प्रदान किया। मैच के दौरान दोनों संस्थाओं के अध्यक्ष सहित बहुत से सदस्य अपनी अपनी टीम का हौसला बढाने के लिए मौजूद थे।